
कैराना में ईद-उल-अज़हा की तैयारियों को लेकर एसडीएम-सीओ ने किया ईदगाह का निरीक्षण, दिए सफाई व पेयजल के निर्देश!
शांतिपूर्ण बकरीद के लिए प्रशासन की कड़ी तैयारी, ईदगाह में सुविधाओं का जायज़ा लिया! इस दौरान स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई।
कैराना। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से मनाने के लिए प्रशासन ने जोरदार तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को एसडीएम निधि भारद्वाज और सीओ श्याम सिंह ने कस्बे के ईदगाह मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने नगरपालिका द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
सफाई, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था पर ज़ोर!
अधिकारियों ने ईदगाह में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और बिजली व्यवस्था की जांच की। साथ ही, उन्होंने नगर पालिका को इन सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने आसपास के निवासियों से भी बातचीत की, जिन्होंने मार्गों पर अतिक्रमण हटाने की मांग रखी।
शनिवार को ईद-उल-अज़हा, प्रशासन पूरी तरह सजग!
ईद-उल-अजहा का त्योहार शनिवार, 7 जून को मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। निरीक्षण के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।
देशभर में ईदगाहों की तैयारियां जोरों पर!
इसी तरह की तैयारियां देश के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिल रही हैं। और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
ईद-उल-अजहा का यह पर्व हजरत इब्राहिम की कुर्बानी और अल्लाह के प्रति समर्पण की याद में मनाया जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी देते हैं और गरीबों व रिश्तेदारों में मांस बांटते हैं। प्रशासन ने इस साल भी त्योहार को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं।