राष्ट्रहित सर्वोपरि” – कैराना में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह!
पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने गणेश शंकर विद्यार्थी को दी श्रद्धांजलि!
पत्रकारिता में निष्पक्षता और जिम्मेदारी जरूरी” – कैराना के पत्रकारों ने लिया संकल्प!

कैराना, 30 मई: हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर “पत्रकार संगठन कैराना” द्वारा एक विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन के कलमवीरों को पुष्पमालाएं पहनाकर एवं उपहार भेंट करके सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार सुनील धीमान ने की, जबकि संचालन अंसार सिद्दीकी ने किया। कार्यक्रम के संरक्षक ताराचंद सैनी एवं रियासत अली ताबिश ने पत्रकारिता के उद्देश्य, संघर्ष और वर्तमान चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही, पत्रकारिता के गिरते स्तर पर गंभीर मंथन भी हुआ।
इस अवसर पर पत्रकारों ने राष्ट्र और समाज हित को सर्वोपरि रखते हुए निष्पक्ष व जिम्मेदार पत्रकारिता करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक सुधीर चौधरी, महराब चौधरी, अध्यक्ष संदीप इन्सां, वरिष्ठ पत्रकार युसूफ त्यागी, मेहरबान अली कैरानवी, सालिम अंसारी, सलीम चौधरी, अरशद चौधरी, अहसान सैफी सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।
पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने गणेश शंकर विद्यार्थी को अर्पित किए श्रद्धासुमन!
इसी कार्यक्रम के दौरान कैराना लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने पत्रकार संगठन के कार्यालय पहुंचकर हिंदी पत्रकारिता के जनक गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर भाजपा नेता अनिल चौहान, ब्लॉक प्रमुख हर्षल चौधरी, भाकियू नेता गुरदीप प्रमुख सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।