IMG-20250304-WA0065

 

भारतीय किसान संघ की स्थापना दिवस पर बैठक का आयोजन

शामली। कांधला। भारतीय किसान संघ की स्थापना दिवस के अवसर पर एक बैठक का आयोजन क्षेत्र के गांव रसूलपुर में किया गया। बैठक का की अध्यक्षता डॉक्टर दीप चंद और संचालन संघ के जिलामंत्री देशराज शर्मा ने किया।

क्षेत्र के गांव रसूलपुर में बबीता देवी के आवास पर भारतीय किसान संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान संघ के संगठन मंत्री रामपाल सिंह ने संघ की स्थापना के उद्देश्य से अवगत कराते हुए कहा कि संघ किसान के साथ कंधे से कंधा मिलकर हर समय तैयार खड़ा हुआ है। जिला मंत्री देशराज शर्मा ने कहा कि जनपद में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मेहनत से किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराने के प्रयास किए जा रहे है। इस दौरान सोनू,विजयपाल,विश्वास,रामपाल,विनोद बिट्टू,कन्हैया ,अभिनंदन, तिरसपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!