420055700_780833950727673_3775700857677750303_n

 

वाराणसी। इस समय कड़ाके की सर्दी से जनमानस जूझ रहा है। सर्दी और शीतलहर का प्रकोप अभी तीन-चार दिन और झेलना पड़ेगा। बुधवार की सुबह कोहरा कम रहा, लेकिन गलन व ठंड का प्रकोप रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहा। चार दिन बाद शीतलहर का असर कम होने के आसार हैं। इसके बाद सर्दी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
सर्दी का सितम अभी तीन-चार दिन और बना रहेगा। इसके बाद मौसम साफ होने और हवा में नमी कम होने के साथ ही अच्छी धूप होने के भी आसार हैं। सोमवार को दिन में धूप अच्छी हुई और अधिकतम-न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन शाम को पारा लुढ़कने से गलन और ठंड फिर बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के अभी चार दिन और सक्रिय रहने की संभावना है। ऐसे में चार दिन तक ठंड ऐसे ही पड़ने के आसार हैं। इसके बाद मौसम साफ होगा और गलन से राहत की संभावना है।
ठंड के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन की ओर से रैनबसेरों व अलाव आदि की व्यवस्था करवायी जा रही है। जिला प्रशासन नें कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों को फिर बंद कर दिया है। 16 और 17 जनवरी को बंद रहेंगे। 18 जनवरी को स्कूल फिर से खुलेंगे
error: Content is protected !!