IMG-20231101-WA0072

 

 

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा ने पुलिसकर्मियों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर यातायात माह का शुभारम्भ किया। पुलिस लाईन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा ने आज से 30 नवम्बर तक चलने वाले यातायात माह का शुभारम्भ पुलिसकर्मियों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। जागरूकता रैली पुलिस लाईन से शुरू होकर महानगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुलिस लाईन पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान एसएसपी डा. विपिन ताड़ा ने बताया कि यातायात माह का आयोजन दुर्घटनाओं में कमी व आम जनता को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया कि यातायात माह के दौरान प्रतिदिन वाहन चालकों को यातायात के नियमों के जागरूक करने के साथ ही प्रवर्तन की कार्रवाई भी की जाएगी। इस दौरान एसपी देहात सागर जैन, एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा, सीओ यातायात रामकरण, सीओ रूचि गुप्ता, एआरटीओ वी. वी. शुक्ला, यातायात निरीक्षक सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट:- मेहरबान अहमद

error: Content is protected !!