बदहाल सड़क को बनवाने की मांग को लेकर पूर्व पालिका अध्यक्ष का अनूठा प्रदर्शन


(रिपोर्टर सादिक सिद्दीक़ी )

कांधला कस्बे के कैराना मार्ग की बदहाली को लेकर पूर्व पालिका अध्यक्ष हाजी इस्लाम ने प्रदर्शन का नायाब तरीका खोज निकाला। उन्होंने सिर निचे और पैर ऊपर कर विरोधी नारेबाजी की। वही पूर्व पालिका अध्यक्ष हाजी इस्लाम नें बताया की कस्बे के कैराना मार्ग पर इस वक्त रामलीला का मचन और मेला का आयोजन हो रहा है बदहाल सड़क के कारन लोगो को परेशानी हो रही है जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने लखनऊ तक पदयात्रा निकालने की घोसणा की है बताया की इस मार्ग में गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। वहां से वाहनों का निकलना तो दूर लोग पैदल भी नहीं गुजर सकते।

error: Content is protected !!