IMG-20230717-WA0007

तहसील कैराना मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन : डीएम व एसएसपी ने सुनी जनसमस्याएं 

27 शिकायतों में मौके पर 2 का किया गया निस्तारण

कैराना : डीएम रवींद्र सिंह ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्ता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण में देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सोमवार को तहसील के सभागार में जिलाधिकारी रवींद्र सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनी। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उसमें तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 27 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें से मौके पर 2 का निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायती पत्रों को यथाशीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम निकिता शर्मा,सीओ अमरदीप कुमार मौर्य व तहसीलदार गौरव सांगवान आदि मौजूद रहे।

—-

error: Content is protected !!