IMG-20230629-WA0029

ईदुल अज़हा की सुरक्षा के मद्दे नज़र ओपी सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ शामली में किया पैदल मार्च

 

शामली। ईदुल अज़हा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एएसपी ओपी सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ शामली में पैदल मार्च निकाला।
जनपद के तेज़ तर्रार व होनहार अपर पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था के नायक ओपी सिंह ने आज गुरुवार बकरीद के दिन सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पूरे शहर शामली में पुलिस फोर्स के साथ पैदल भ्रमण किया।

एएसपी ओपी सिंह ने गलियों चौराहों नुक्कड़ों बाजारों और मुख्य मार्गों सहित संवेदनशील गलियों, चौराहों मोहल्लों में भी पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया।
एएसपी ओपी सिंह ने पैदल भ्रमण से पहले शामली कोतवाली प्रांगण में पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था सम्बन्धित जरूरी दिशा निर्देश दिए।

 

error: Content is protected !!