IMG-20230627-WA0016

कैराना शाही ईदगाह मैदान में पालिका ने चलाया सफाई अभियान

कैराना। ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर नगरपालिका ने ईदगाह के मैदान में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कूड़ा-कर्कट उठवाया गया।

आगामी 29 जून को ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जाएगा। इसी को लेकर पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद के निर्देशन में सोमवार को नगरपालिका सफाईकर्मियों की टीम नगर के प्राचीन ईदगाह के मैदान में पहुंची। जहां पर सफाईकर्मियों को विशेष सफाई अभियान चलाया तथा सफाई करने के साथ ही कूड़ा-कर्कट उठवाया गया। इस दौरान ईदगाह मैदान चमक उठा। सफाई लिपिक रविंद्र कुमार ने बताया कि आगामी पर्व के मध्यनजर सफाई अभियान चलाया जायेगा। सभी व्यवस्था दुरुस्त की गई है। ईद उल अजहा की नमाज ईदगाह में साढ़े छह बजे नगर की जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर हसन द्वारा अदा कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!