Screenshot_20230225-000910~2

 

  • सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल (पंजी) महानगर ईकाई द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन स्थानीय व्यापार मण्डल कार्यालय व्यापार भवन रेलवे रोड़ पर किया गया ।

व्यापारियों के स्वाभिमान की प्रतीक है स्वाभिमान यात्रा

सहारनपुर:- जनपद सहारनपुर में रेलवे रोड स्थित स्थानीय व्यापार मंडल कार्यालय पर प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुये अध्यक्ष विवेक मनोचा व महामंत्री स. सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने का कि व्यापार मण्डल के गठन को पूरे 50 वर्ष पूरे हो गये है ये 50 वर्ष व्यापारी के स्वाभिमान इतिहास को अपने में समेटे हुये है।

इन 50 वर्षों में व्यापार मण्डल ने व्यापारी हितो की अनेको लड़ाईया लड़ी है और अपने आर्थिक योगदान से राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

संगठन ने इन 50 वर्षों में व्यापारी को स्वाभिमान से जीना व व्यापार करना सिखाया है व्यापारियों ने धर्म, जाति सम्प्रादय से उठकर एक सूत्र में बाधने का काम किया।

इस वर्ष पूरे प्रदेश में बड़े उत्साह व हर्षोउल्लास के साथ स्वर्ण जयन्ती वर्ष मनाया जा रहा है। जिसके शुभारम्भ का सौभाग्य सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल को प्राप्त हुआ है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया के स्वाभिमान यात्रा भगत (सिंह चौक, खुमरान पुल से आरम्भ होकर मोरगंज, फव्वारा चौक, शहीद गंज चौकी सराय, नेहरू मार्किट, श्री राम चौक, भगत सिंह मार्ग होते हुए घंटाघर पर समापन होगा। उन्होंने बताया कि 13 मार्च को अंधविद्यालय भूतेश्वर मंदिर रोड पर विद्यार्थियों को जरूरी सामान वितरण किया जायेगा। स्वाभिमान यात्रा सहारनपुर से आरम्भ होकर देवबन्द, गुजफ्फर नगर में प्रवेश करेगी। उन्होनो प्रेस वार्ता को जानकारी देते हुए बताया कि पूरे वर्ष प्रवेश व्यापार मण्डल द्वारा 24 दिसम्बर 2022 को पूरे प्रदेश में नगरी के चैराहों पर दीप जलाये गये, व्यापारी स्वाभिमान यात्रा डिजिटल रथ के साथ पूरे प्रदेश जायेगी। सितम्बर माह 2023 में कानपुर में प्रदेश स्तरीय व्यापारी महाकुंभ का आयोजन किया जायेगा और 24 व 25 दिसम्बर 2023 को बरेली मे दो दिवसीय सम्मेलन के साथ स्वर्ण जयंती वर्ष को समापन किया जायेगा।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से राजेन्द्र गुप्ता, यशपाल सैनी, कृष्ण लाल ठक्कर, राजपाल सिंह, आरके मल्होत्रा, राम राजीव सिंघल कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार विज, मदन लाम्बा, सुधीर मिगलानी, गुलशन अनेजा, अनुभव शर्मा, प्रनीत चौहान, संजय भसीन, सुरेश सलूजा, सूरज ठक्कर, राजीव मदान, अमित सीर भारत मिगलानी डीके गुप्ता, फरजान अहमद अनिल गुप्ता, राकेश अग्रवाल, अशोक छाबड़ा, मनोज बर्मन, सचिन खुराना, प्रदीप गुप्ता, सुदर्शन जुनेजा, अमृत बजाज, नीरज जैन, सुरेंद्र कावतरा, सतीश अग्रवाल नीरज गुप्ता शराफत अहमद खुशीद अहमद बबलू नवीन सिंघल, पवन कुमार, पवन गोयल, यशपाल डाबरा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!