हजारों नम आंखों ने पूर्व प्रधान अब्बास को किया सुपुर्द खाक


कैराना देहात आर्यपुरी के पूर्व प्रधान अब्बास का लंबी बीमारी के चलते बुधवार की सुबह इंतकाल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कैराना देहात आर्यपुरी में उनके पुश्तैनी मकान पर ही इंतकाल हुआ है। इरफान ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता पूर्व प्रधान अब्बास काफी लंबे समय से वह बीमार थे, उनका इलाज दिल्ली के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा था। डॉक्टरों के जवाब देने पर वह अपने पिता को उनके पुश्तैनी मकान आर्यपुरी में लाए जहां पर उनका बुधवार की सुबह लगभग 3:00 बजे इंतकाल हो गया। पूर्व प्रधान अब्बास के इंतकाल की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पूर्व प्रधान अब्बास के इंतकाल की खबर सुनते ही उनके आवास पर राजनीतिक व सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता वह गणमान्य लोग पहुंच गए। पूर्व प्रधान अब्बास के जनाजे की नमाज आर्यपुरी में स्थित मस्जिद में हुई। उनका जनाजा झिंझाना रोड स्थित कब्रिस्तान में हजारों नम आंखों ने सुपुर्द खाक किया।

 

 

error: Content is protected !!