IMG-20220810-WA0147

शामली एडिशनल एसपी ओपी सी सिंह ने देर रात कांधला थाने का औचक निरीक्षण किया।

 

 

कांधला से संवादाता सादिक सिद्दीकी….

 

जनपद शामली एडिशनल एसपी ओपी सी सिंह ने देर रात कांधला थाने का औचक निरीक्षण किया। पुलिस एडिशनल एसपी ओपी सी सिंह के थाने पहुंचते ही पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तकरीब आधा घंटे तक उपाधीक्षक ने थाने का विभिन्न बिन्दू पर बारीकी से निरीक्षण किया। अपराध, हाजरी आदि रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी को अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण करने के लिए सूची बनाकर कार्रवाई करने के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए

निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने में दर्ज किए गए मामलो के निष्पादन एवं कांड में आरोपी बनाए गए लोगों पर अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में थाना प्रभारी से जानकारी ली। साथ ही अभिलेखो का निरीक्षण कर कांड के निष्पादन की हकीकत को जाना। ए एसपी ने थाना प्रभारी को गंभीर मामलो में दर्ज कराए गए कांडो पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समय आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने के अलावा नामजद लोगो की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

error: Content is protected !!