IMG-20220721-WA0094

रेहान अंसारी ने बोला केंद्र सरकार पर निशाना।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सह कोऑर्डिनेटर एवं समन्वय समिति के सदस्य रेहान अंसारी ने केंद्र सरकार पर ट्वीट कर निशाना साधा है। रेहान अंसारी ने ट्वीट किया कि अब तो दूध, दही, मक्खन, चावल, दाल, ब्रेड जैसे पैक्ड उत्पादों पर GST लागू है। रिकार्ड तोड़ बेरोजगारी के बीच लिया गया यह फैसला मध्यमवर्गीय परिवारों और विशेषकर किराए के मकानों में रहने वाले संघर्षरत युवाओं की जेबें और हल्की कर देगा। रेहान अंसारी ने कहा कि जब ‘राहत’ देने का वक्त था, तब हम ‘आहत’ कर रहे हैं। केंद्र सरकार को सोच समझकर ही कोई फैसला लेने की आवश्यकता है। जिससे गरीब, बेरोजगार लोगों के ऊपर महंगाई की मार ना पड़ सके।

error: Content is protected !!