पत्रकार सादिक सिद्दीकी के आवास पर ईद मिलन समारोह का हुआ कार्यक्रम
कांधला। कस्बे के पत्रकार सादिक सिद्दीकी के आवास पर ईद मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बुधवार को कांधला कस्बे स्थानीय पत्रकार सादिक सिद्दीकी के आवास पर ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ईद मिलन कार्यक्रम में कांधला के सम्मानित पत्रकार मौजूद रहे। सादिक सिद्दीकी ने बताया कि कांधला को सिर्फ मोहब्बत नगर नहीं कहा जाता है, यहां प्यार दिखाया जाता है और प्यार दिलों के अंदर होता है। पत्रकार विनय बालियान,कलम की फौज संपादक रहमान सुलेमानी, मोहित शर्मा, साजिद जंग, असद सिद्दीकी, जैद सिद्दीकी, सुहैल सिद्दीकी, पूर्व सभासद मुशर्रफ सिद्दीकी समेत कई लोग मौजूद थे। इस मौके रहमान सुलेमानी ने कहा कि ईद का मतलब सेंवई खाना नहीं है, बल्कि यह अल्लाह के दिए रोजे का इनाम है। 30 दिनों की तपस्या के बाद यह शुभ दिन अल्लाह की ओर से रोजेदारों को ईद के रूप में दिया जाता है।
विनय बाल्यान ने कहा कि सभी लोगों को मिलजुलकर काम करके, एक दूसरे के दर्द और पीड़ा को समझकर और गरीबों की सेवा और मदद करके सद्भाव बनाए रखना चाहिए। ईद का त्योहार आपसी सौहार्द, सहजता और सद्भावना का संदेश देता है।