उत्तर प्रदेश सहारनपुर

विधायक राजीव गुंबर ने रेलवे स्टेशन स्थित भगवान वाल्मीकी मंदिर में कार्यकर्ताओ के साथ किया श्रमदान

 

सहारनपुर। अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मंदिरों में सफाई और उन्हें सजाने संवारने का काम शुरू हो गया है। इस कड़ी में नगर विधायक ने कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर सफाई की।
विधायक सहित भाजपा कार्यकर्ता, युवक और महिला मंडल के सदस्यों ने मिलकर मंदिर की सफाई की। सफाई के बाद विधायक ने मंदिर में भगवान वाल्मीकी के चरणों में पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की आशीर्वाद लिया। इस मौके पर पार्षद राजेंद्र सिंह कोहली, वाल्मिकी समाज के जिलाध्यक्ष विनोद, मंडल अध्यक्ष हनी वर्मा , जसबीर मोंगा, परवीन वर्मा, अश्विनी अरोड़ा, रमनदीप सिंह, पुनीत, ध्रुव भसीन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *