IMG-20230718-WA0010

दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

शामली। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान किया।

पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाए जा रहे महिलाओं के विरूद्ध अपराध की रोकथाम एवं महिला अपराधों से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओपी सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर बिजेंद्र सिंह भड़ाना के कुशल नेतृत्व में महिला थाना पुलिस द्वारा अतिरिक्त दहेज मांगने, दहेज उत्पीडन करने एवं गाली गलोच करने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तारी के संबंध मे महिला थाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गत 12 अक्तूबर वर्ष 2021 को पीड़िता द्वारा महिला थाना शामली पर तहरीर देकर पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। तभी से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने आज चेकिंग अभियान के दौरान दहेज उत्पीड़न के मामले में फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों लोगों ने अपने नाम सचिन पुत्र रिषीपाल, सानू पुत्र रिषीपाल निवासीगण ग्राम धनोरा टीकरी भडल थाना दोघट जनपद बागपत बागपत बताए हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालानी कार्रवाई करते हुए सक्षम न्यायालय में पेश किया,जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!