IMG-20230604-WA0008

यमुना में डूबे बालक का अभी तक कोई सुराग नहीं, 24 घण्टों से नदी में सर्च अभियान जारी

कैराना। यमुना पार कर खेत जा रहे बालक का 24 घन्टे बीत जाने के बाद कोई सुराग नहीं लग पाया। तहसीलदार ने यमुना नदी पर पहुँचकर किशोर की तलाश में जुटे यूपी व हरियाणा के गोताखोरों की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।
बालक की तलाश में अभियान जारी है।

गत शनिवार की सायं गांव मवी के निकट नई बस्ती निवासी 12 वर्षीय फैजान अपने परिजन के साथ मामौर रेत खनन पॉइंट के निकट खेत से मिर्च तोड़ने के लिए जा रहा था। नदी को पार करते समय फैजान यमुना के पानी में डूब गया था। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुँचे थे। रविवार को तहसीलदार गौरव सांगवान ने घटना स्थल पर पहुँचकर। तलाश में जुटे गोताखोरों की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही 24 घण्टों से नदी में सर्च अभियान जारी है। बालक का कोई सुराग नही लगा है। घटना को लेकर हरियाणा के गोताखोर भी बालक की तलाश में जुटे है। फिलहाल नदी में डूबे बालक का कोई सुराग नहीं लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!