पीएनडीटी नोडल ऑफिसर डॉ. बलविंदर कौर ने बताया कि अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और यमुनानगर में अंतरराज्यीय भ्रूण लिंग जांच गिरोह सक्रिय है। कुरुक्षेत्र के बीड़ अमीन निवासी दलाल जीतेंद्र द्वारा यूपी में भ्रूण लिंग जांच करवाने की सूचना मिली थी। अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुरुक्षेत्र की टीम का सहयोग लिया। वहां से डिकोय ग्राहक तैयार किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम दलाल जीतेंद्र पर निगरानी रखे हुई थी। दलाल जीतेंद्र ने गर्भवती (डिकॉय) को पहले कुरुक्षेत्र और करनाल घुमाया। इसके बाद यूपी के शामली ले गया। यहां वीरवार देर शाम को दलाल जीतेंद्र ने गर्भवती का डॉ. नदीम से संपर्क कराया। जैसे ही गर्भवती का भ्रूण लिंग जांच करने लगे, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामारी कर दी। आरोपियों के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
Related Post
एएसपी ओपी सिंह देर रात कैराना कोतवाली का किया निरीक्षण।
एएसपी ओपी सिंह देर रात कैराना कोतवाली का किया निरीक्षण। शामली। अपर पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था के नायक ओपी सिंह ने गत रात्रि कैराना कोतवाली का निरीक्षण किया। गत मंगलवार रात्रि जनपद के तेज़ तर्रार अपर पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था के नायक ओपी सिंह कैराना कोतवाली पहुंचे और कोतवाली का गहन निरीक्षण किया। एएसपी ने […]
पुलिस की छापामार कार्यवाही में दो युवतियों व एक प्रेमी को किया गया गिरफ़्तार
पुलिस की छापामार कार्यवाही में दो युवतियों व एक प्रेमी को किया गया गिरफ़्तार कैराना। पुलिस ने घर से फरार दो युवतियों को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया है।जबकि एक प्रेमी भी पुलिस हिरासत में बताया गया है। नगर के दो अलग अलग […]
एएसपी नायक ओपी सिंह ने देर रात महिला थाने का किया निरीक्षण।
एएसपी नायक ओपी सिंह ने देर रात महिला थाने का किया निरीक्षण। शामली। अपर पुलिस अधीक्षक नायक ओपी ने देर रात शामली महिला थाने का निरीक्षण किया। जनपद के होनहार और तेज़ तर्रार अपर पुलिस अधीक्षक नायक ओपी सिंह देर रात महिला थाना पहोंचे, नायक ओपी सिंह ने थाने और महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण […]