वाराणसी। चौबेपुर थाना के रैपुरा गांव निवासी विनोद चौहान की पत्नी सोनम (23) का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनम पति के साथ प्रयागराज जानें के लिए परेशान थी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
गाजीपुर जिले के बहरियाबाद के ससरौली निवासी सोनम की शादी तीन साल पहले विनोद के साथ हुई थी। विनोद प्रयागराज स्थित मिलिट्री हास्पिटल में नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है। सोनम पति के साथ ही प्रयागराज में ही रहती थी। कुछ दिनों पहले विनोद के पिता की मौत के बाद पत्नी के साथ घर आया था। वह प्रयागराज जानें लगा तो सोनम नें भी साथ चलनें को कहा और जिद करनें लगी। विनोद नें उसे समझा-बुझाकर कुछ दिन माँ की देखभाल करने के लिए बोला। इसके बाद चला गया।
परिजनों के अनुसार पति के जानें के बाद ही सोनम काफी परेशान थी। रात में अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर उसने जान दे दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
रिपोर्ट:- मौ० तौफ़ीक़