उत्तर प्रदेश कैराना

कावड़ यात्रा : नुक्कड़ चौराहों की हर गतिविधि पर होगा प्रशासन की तीसरी आंख का सख़्त पहरा

कावड़ यात्रा : नुक्कड़ चौराहों की हर गतिविधि पर होगा प्रशासन की तीसरी आंख का सख़्त पहरा

पालिका प्रशासन द्वारा मुख्य चौराहों पर लगाए जा रहे हैं सीसीटीवी कैमरे

कैराना। कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। पालिका प्रशासन की ओर से कावड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं जिससे हर छोटी बड़ी गतिविधियों पर बारीकी नजर रखी जा सके।

आगामी 4 जून से प्रारंभ होने वाली कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है और तमाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी इसी कड़ी में पालिका प्रशासन द्वारा कावड़ मार्ग को सीसीटीवी से लैस करने का कार्य भी जोरों से चल रहा है और मुख्य मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिसका कंट्रोल रूम कांधला तिराहे पर स्थित जलकल संस्थान पर रहेगा, जिससे पूरे मार्ग की कड़ी निगरानी की जा सकेगी।

अरशद चौधरी
मुख्य सम्पादक - विजिलेंस मीडिया ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *