उत्तर प्रदेश कैराना

मेधावी छात्रा को किसान नेता ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

मेधावी छात्रा को किसान नेता ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

कैराना। खादर के गांव निवासी छात्रा ने अटल आवासीय विद्यालय मुजफ्फरनगर की प्रवेश परीक्षा में मंडल में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर किसान मजदूर भारतीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्मृति चिंह भेट कर सम्मानित किया।

क्षेत्र के गांव दभेड़ी खुर्द निवासी इमदादुल्ला की पुत्री एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलामंत्री चौधरी मुंसाद अली चौहान की भतीजी महक चौहान ने मुजफ्फरनगर में बनाए गए अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा में शामली में प्रथम स्थान और मंडल में दूसरे स्थान प्राप्त किया था। शनिवार को किसान मजदूर भारतीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने महक को स्मृति चिंह भेट कर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आशु चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष शाइस्ता, महिला उपाध्यक्ष शबाना, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी चौधरी आमिर अली आदि दर्जनों लोग मौजूद रहें।

अरशद चौधरी
मुख्य सम्पादक - विजिलेंस मीडिया ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *