उत्तर प्रदेश शामली

एक दिवसीय कृषक तकनीकी प्रशिक्षण गोष्टी का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वाधान में किया गया।

 

रिपोर्ट सादिक सिद्दीकी 08077559391

कांंधला क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील में एक दिवसीय कृषक तकनीकी प्रशिक्षण गोष्टी का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वाधान में किया गया।गोष्ठी का शुभारंभ डॉ सतीश कुमार नें किया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा किसानों को फसलो के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर दर्जनों किसान मौजूद रहे। मंगलवार को क्षेत्र के गांव इससोपुरटील में कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वाधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान गोष्ठी में डॉ विकास कुमार मलिक ने गोष्ठी में किसानों को संबोधित करते हुए किसानों को गन्ने की फसलों के बारे में जानकारी देकर बताया कि गन्ने में लगने वाले मुख्य रोग रेडरोट या लाल सहन रोग गन्ने का कैंसर है ,जिसके फसल में आने के बाद रोक पाना या ठीक कर पाना बेहद मुश्किल होता है। इस दौरान गन्ने की बीमारियों से बचाव के लिए भी जागरूक करते हुए कहा कि गन्ना बुवाई का महत्वपूर्ण समय अभी चल रहा है।गोष्ठी में बीज का चुनाव से लेकर खेत की तैयारी प्रेस विधि से तथा गन्ने की बुवाई और उर्वरक प्रबंधन की संपूर्ण जानकारी दी गई।इस समय पौधा फसल में कटाई का कार्य भी चल रहा है, जिसमें कल्ले छोड़े जा रहे हैं,इस कारण टॉप बोरर कीट के प्रकोप की संभावना बढ़ जाती है।उक्त रोग के विषय में किसानों को तकनीकी जानकारी दी गई तथा उसके प्रबंधन नियंत्रण के बारे में विस्तार से किसानों को जागरूक किया गया। इस मौके पर डॉ ओमकार सिंह उद्यान वैज्ञानिक द्वारा उद्यान विज्ञान के बारे में सब्जी की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस मौके पर तेजपाल सिंह बीटीएम कृषि विभाग ,कलीराम सिंह एड़िओ एग्रीकल्चर कृषि विभाग के द्वारा भी सरकार के द्वारा चलाई जा रही किसानों के लिए योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। किसान गोष्ठी में प्रशिक्षण के बाद किसानों को बताया गया कि जिन किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि के रुपया आ रहे हैं उक्त सभी किसान अपने बैंक खातों में केवाईसी जरूर करा लें अन्यथा उनके खातों में पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नही मिल पाएंगे। इस मौके पर सुभाष कुमार, सुधीर कुमार, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *