शक की आग में घरेलू विवाद, पत्नी ने पति पर मारपीट का लगाया आरोप, थाने पहुंची पीड़िता

 

कांधला  कस्बे की जन्नत कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच शक को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने पति पर आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कांधला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

जन्नत कॉलोनी निवासी वाजिदा का आरोप है कि उसका पति उस पर शक करता है। इसी बात को लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता है। महिला का कहना है कि जब वह पति के शक करने का विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। लगातार हो रही परेशानी से तंग आकर महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है।

 

थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि महिला की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!