दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

 

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव जसाला के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घायलों की पहचान गांव रसूलपुर गुजरान निवासी सौभी पुत्र गयूर सैफी और जनपद मुजफ्फरनगर के गांव टांडा निवासी गुलाब सिंह पुत्र अरविंद के रूप में हुई है। बताया गया कि गुलाब सिंह एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं और कांधला से बाइक पर सवार होकर शामली के बनत स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे।जानकारी के अनुसार, गुलाब सिंह जब गांव जसाला के पास पहुंचे तो सामने से रॉन्ग साइड में आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी घायल पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!