समरसेबल बोरिंग करते समय दर्दनाक हादसा, मशीन में फंसा किसान का हाथ

 

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला में शुक्रवार को खेत में समरसेबल बोरिंग करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। बोरिंग मशीन में हाथ फंसने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार गांव नाला निवासी इंद्रपाल पुत्र समय सिंह अपने खेत में समरसेबल बोरिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन की चपेट में आकर फंस गया। हाथ फंसते ही किसान दर्द से चीखने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उसे मशीन से बाहर निकाला।इसके बाद घायल किसान को आनन-फानन में कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल शामली रेफर कर दिया गया।इस संबंध में सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. रजत सिंह ने बताया कि घायल किसान को प्राथमिक उपचार दिया गया है। बेहतर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।

error: Content is protected !!