शराब खरीदने को लेकर भिड़े दो जिगरी दोस्त, ठेके के सामने मचा बवाल; वीडियो वायरल

 

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला शराब का ठेका, दो जिगरी दोस्त और फिर अचानक ऐसी भिड़ंत कि दोस्ती की सारी मर्यादाएं तार-तार हो गईं! कांधला के दिल्ली बस अड्डे पर स्थित देसी शराब के ठेके के सामने दो दोस्तों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि देखते ही देखते मामला गाली-गलौज से मारपीट तक पहुंच गया। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस पूरे तमाशे का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि दोनों युवक आपस में दोस्त हैं। जानकारी के मुताबिक, शराब खरीदने को लेकर दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। पहले तो जुबानी जंग चली, लेकिन देखते ही देखते दोनों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। फिर क्या था, दोस्ती भूलकर दोनों एक-दूसरे पर हाथ उठाने लगे। ठेके के सामने अचानक हुए इस हंगामे से आसपास मौजूद लोगों का ध्यान भी इस ओर खिंच गया।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक दूसरे युवक के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कस्बे में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर शराब खरीदने जैसी बात पर दो दोस्तों के बीच नौबत मारपीट तक कैसे पहुंच गई?कांधला का दिल्ली बस अड्डा पहले भी यातायात और भीड़भाड़ को लेकर चर्चा में रहता है। अब शराब के ठेके के सामने दोस्तों की इस भिड़ंत ने एक बार फिर इलाके को सुर्खियों में ला दिया है। सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की घटनाएं आम राहगीरों के लिए भी परेशानी का कारण बन सकती हैं।मामले में कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!