तमंचे के साथ छत पर रौब झाड़ता दिखा युवक! हाथ में डंडा लेकर घूमने का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला। सोशल मीडिया पर रौब दिखाने और लोगों का ध्यान खींचने के लिए हथियारों के साथ वीडियो बनाने का चलन अब कस्बों तक पहुंच गया है। कांधला में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक का हाथ में देसी तमंचा और डंडा लेकर छत पर घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो कस्बे के शिवाला रोड का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, युवक ने तमंचे और डंडे के साथ अपना वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।वीडियो में युवक हाथ में हथियार लेकर छत पर घूमता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि आखिर युवक के पास तमंचा कहां से आया और वह किस उद्देश्य से हथियार का प्रदर्शन कर रहा था।उधर, मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!