CHC में नई सौगात, 58 वर्षीय पुष्पा देवी का हुआ पहला डायलिसिस

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला। डायलिसिस के लिए अब कांधला क्षेत्र के मरीजों को दूर-दराज के अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। शनिवार को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में बहुप्रतीक्षित डायलिसिस सेवा का शुभारंभ कर दिया गया। दोपहर करीब 1:30 बजे चिकित्सा प्रभारी डॉ. रजत चौहान, ईश्वर दयाल कंसल और सचिन गोयल एडवोकेट ने फीता काटकर सेवा की शुरुआत की।सेवा शुरू होते ही गांव लाख निवासी 58 वर्षीय पुष्पा देवी का पहला डायलिसिस किया गया। पहला डायलिसिस सफलतापूर्वक पूरा होने के साथ ही कांधला CHC में नई स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत हो गई।डायलिसिस सुविधा शुरू होने से कांधला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किडनी मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उपचार के लिए उन्हें दूसरे शहरों के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। खास बात यह है कि चिकित्सा प्रभारी के अनुसार डायलिसिस सेवा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार से स्थानीय लोगों में राहत और खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि CHC में डायलिसिस सुविधा शुरू होना क्षेत्र के मरीजों के लिए अहम राहत साबित होगा।

error: Content is protected !!