
जलभराव पर पालिका का वार, नाले की कराई गई सफाई
कांधला। नगर पालिका परिषद कांधला की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास स्थित नाले की सफाई का कार्य कराया गया। लंबे समय से नाले में जमा गंदगी और कचरे की सफाई होने के बाद जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
नाले की सफाई से बारिश के दौरान आसपास के क्षेत्र में होने वाले जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। पालिका की टीम द्वारा नाले से गंदगी निकालकर जल निकासी को सुचारु करने का काम किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम ने कहा कि नगर में साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना पालिका की प्राथमिकता है।