उत्तर प्रदेश कैराना

कार्यकर्ताओं में एकजुटता को बढ़ाने के लिए भाजपा की टिफिन बैठक का आयोजन

कार्यकर्ताओं में एकजुटता को बढ़ाने के लिए भाजपा की टिफिन बैठक का आयोजन

कैराना। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कैराना विधानसभा के कार्यकर्ताओं में एकजुटता और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए नए लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई दर्ज कार्यकर्ता शामिल हुए।

शुक्रवार को प्राचीन बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में परिसर के हाल में टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर द्वारा की गई। मुख्यातिथि के रूप में जिला प्रभारी अजय शर्मा व वशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री मृगांका सिंह मौजूद रही। मुख्यातिथि ने कार्यकर्ताओं को अपने सम्बोधन में कहा कि टिफिन बैठक का उद्देश्य सिर्फ टिफिन खाना ही नहीं है।टिफिन बैठक में हमको अपने टिफिन का खाना दूसरे को खिलाना है। जिससे एकता का संचार हो और अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर पार्टी की ताकत बढ़ाना है। भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने कहा कि पार्टी से बढ़कर कुछ नहीं है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बेहतर काम करने के लिए जोर दिया। बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर व मुख्यातिथि अजय शर्मा का मृगांका सिंह व भाजपा नेता अनिल चौहान ने फूलमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दामोदर सैनी ने किया। सभी कार्यकर्ता हाथों में टिफिन लेकर बैठक में पहुंचे। सभी ने एक साथ टिफिन से खाना खाया और बातचीत की।

अरशद चौधरी
मुख्य सम्पादक - विजिलेंस मीडिया ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *