उत्तराखंड

नरेंद्र मोदी ब्रिगेड की पहली मीटिंग हुई संपन्न

 

          उत्तराखंड न्यूज़:-  पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पंचकूला हरियाणा में नरेंद्र मोदी ब्रिगेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक रोशनलाल राणा राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र मोदी ब्रिगेड की अध्यक्षता में हुई और संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए रणनीति तैयार की गई। संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर खड़ा करके लोगों की आवाज बन कर सहयोग किया जाएगा। इसी आशा के साथ बैठक में पधारने पर सभी साथियों का हार्दिक आभार व धन्यवाद किया गया। सभी ने एक मत से एकजुट होकर संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने के लिए भरपूर सकारात्मक प्रयास करने का प्रण लिया।
          बैठक में महिला मोर्चा युवा मोर्चा एवं पंजाब हरियाणा हिमाचल जम्मू दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष एवं महामंत्री मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को नेशनल लेवल पर एवं प्रदेश स्तर पर मजबूत बनाना एवं सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाना तथा जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाना रहा।
          आपको बता दें राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशनलाल राणा ने इस संगठन के लिए बहुत मेहनत की है वह स्वयं एक सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं। लोगों के बीच रहकर उनके दुख सुख में भागीदार रहे हैं। अब वह इस संगठन के जरिए पूरे देश को एक सूत्र में बांधना चाहते हैं और जन जन तक भाजपा की नीतियों को सरकार के अच्छे कामों को पहुंचाना चाहते हैं इसमें उनका भरपूर साथ दे रहे हैं
उनकी ब्रिगेड की टीम।
संगठन ने आज मुख्य रूप से 3 विषयों पर चर्चा की
1. 10 साल के कच्चे कर्मचारियों को हरियाणा में पक्का करे
2. एक विधायक को एक ही पेंशन मिलना
3. एसवाईएल पानी ने मिलने तक दिल्ली का पानी बंद करना।
May be an image of 6 people, people standing and text that says 'नरेन्द्र सोदी केन्द्रीय बैठक अप्रेल 2022 शनिवार PWD Rest House'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *