
गन्ने से भरी ट्राली पलटी, बाल-बाल बचा चालक
कांधला क्षेत्र में छोटी नहर की पटरी पर पुलिया के पास गन्ने से भरी ट्राली अचानक पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि ट्राली नहर में गिरने से बच गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।जानकारी के अनुसार, गांव नाला निवासी किसान अरविंद ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना भरकर कांधला के तौल केंद्र पर जा रहे थे। जैसे ही वह छोटी नहर की पटरी पर पुलिया के पास पहुंचे, ट्राली का पहिया सड़क के गड्ढे में चला गया। इससे ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे के दौरान चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। ट्रैक्टर सुरक्षित खड़ा रहा। बाद में मौके पर जेसीबी मशीन बुलाकर पलटी हुई ट्राली को सीधा कराया गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।