
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को बूथों पर लगे विशेष कैंप, 16 दिसंबर तक होंगे दावे और आपत्तियां दर्ज
कांधला विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को कस्बे के विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए गए। कैंप में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नाम व अन्य विवरणों में संशोधन कराने और गलत प्रविष्टियों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए लोगों की भीड़ पहुंची। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह से ही केंद्रों पर मौजूद रहे और मतदाताओं के आवेदन जमा किए।नगर पालिका परिषद, राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्री 105 जैन अनंतपति कन्या जूनियर हाईस्कूल, ज्योतिबा फुले स्कूल, हिंदू इंटर कॉलेज और चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज समेत विभिन्न मतदान केंद्रों पर कैंप आयोजित किए गए।बीएलओ डोली ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, संशोधन कराने और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 16 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसके लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस भी आयोजित होंगे।अभियान के तहत बूथवार मतदाता सूची का परीक्षण किया जा रहा है। इसमें ईपी रेशियो, लिंगानुपात और युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। खासतौर पर पात्र युवाओं और महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का प्रयास किया जा रहा है।अधिकारियों ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष अभियान का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के साथ ही किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते ठीक करा लें।