सीएचसी पर स्वास्थ्य मेगा कैंप आयोजित, महिलाओ के स्वास्थ्य पर दिया गया जोर

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान के तहत कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कांधला पर शुक्रवार को विशेष स्वास्थ्य मेगा कैंप का आयोजन किया गया।

कैंप का शुभारंभ भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं का स्वस्थ रहना परिवार और समाज दोनों के सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।

इस मौके पर भाजपा एमएलसी ने विकास कार्यों के लिए एक सीसी देने की घोषणा की और ₹2100 नगद पुरस्कार भी दिया। वहीं, रविंद्र प्रधान ने ₹1000, सभासद वीरेंद्र ने ₹1000, भाजपा जिला महिला अध्यक्ष सुधा तोमर ने ₹2100, रणवीर प्रधान ने ₹2100, डॉक्टर अमरीष ने 20 गमले, और प्रतिभा शर्मा ने 20 गमले भेंट किए। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनोद कुमार, डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, डॉक्टर अजहर, डॉक्टर विकास, डॉक्टर मयूरी, डॉक्टर जितेश समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!