IMG-20230710-WA0000

ओपी सिंह ने डायवर्जन ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की निगरानी करते हुए ट्रेफिक योजना सम्बन्धित वार्तालाप की और कावड़ शिविर का दौरा किया।

शामली। एएसपी ओपी सिंह ने डायवर्जन ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की निगरानी की और ट्रेफिक योजना सम्बन्धित वार्तालाप की और हरियाणा बॉर्डर पर कावड़ शिविर का भी दौरा किया।
रविवार देर रात जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था के नायक ओपी सिंह कैराना पहुंचे और पानीपत हरियाणा की तरफ़ जाने वाले ट्रेफिक डायवर्जन की ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की निगरानी करते हुए सभी पुलिस कर्मियों से ट्रैफिक योजना सम्बन्धित वार्तालाप कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, एएसपी ओपी सिंह ने पानीपत हरियाणा बॉर्डर पर कावड़ शिविर का भी दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सभी शिव भक्त कावड़ियों से व्यवस्थाओं और सुविधाओं का फ़ीडबेक लिया,और शिविर आयोजकों व प्रबंधकों को ज़रूरी दिशा निर्देश दिए।

error: Content is protected !!