ओवैसी और चंद्रशेखर का चुनावी गठबंधन कोई साधारण संयोग नहीं, बल्कि एक सोचा-समझा राजनीतिक प्रयोग लगता है!
ओवैसी और शर-पसन्द के बीच असल में क्या रिश्ता है, यह बहुतों को पता है। इसीलिए आरोप है कि ओवैसी किसी बड़ी राजनीतिक ताकत के हित में काम कर रहे हैं और मुस्लिम समाज को भावनात्मक रूप से भड़काकर उनका वोट बंटवाने का काम कर रहे हैं।
लेकिन अब चंद्रशेखर को भी इसी रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है। राजनीति को गहराई से समझने वाले लोग यह भी जानते हैं कि चंद्रशेखर को डॉक्टर रोहिणी घावरी से जुड़े मामले में “बचाया” जाना किस राजनीतिक ताकत के हित में हुआ। आरोप यह है कि उन्हें तब से इस तरह रखा गया कि जब भी जरूरत पड़े, वे उस ताकत के लिए काम कर सकें।
अब जब ओवैसी पढ़े-लिखे और जागरूक मुस्लिमों के बीच अपनी साख खोने लगे, तो उन्हें यह समझ आया कि मुस्लिम समाज अब हर राजनीतिक चाल को गंभीरता से परख रहा है। लोगों ने उनकी भाषा, उनके इशारे और उनकी राजनीति को समझना शुरू कर दिया है कि वे आखिर किसके हित में काम कर रहे हैं।
इसीलिए अब ओवैसी को नया सहारा चाहिए था। और उस सहारे के रूप में चंद्रशेखर को मैदान में उतारा गया। यानी जिस “ट्रम्प कार्ड” को पहले से तैयार रखा गया था, उसे अब आखिरी चाल के रूप में खेला जा रहा है।
आरोप यह है कि चंद्रशेखर को डॉक्टर रोहिणी घावरी से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामले से बचाकर उन पर एहसान का बोझ डाला गया और उन्हें यह संदेश दिया गया कि जब समय आए, तो उन्हें हमारे राजनीतिक फायदे के लिए काम करना होगा। अब वह समय आ गया है और चंद्रशेखर ने अपनी “जिम्मेदारी” निभा दी है।
यह गठबंधन सिर्फ दो नेताओं का मिलन नहीं है; यह मुस्लिम समाज की राजनीतिक सोच को कमज़ोर करने, उनका वोट बांटने और उन्हें फिर से भावनात्मक राजनीति में उलझाने की एक चाल हो सकती है।
अल्पसंख्यक समाज को अब समझना होगा कि हर चेहरा, हर नारा और हर गठबंधन उनके हित में नहीं होता। कुछ चेहरे सिर्फ वोट काटने और राजनीतिक खेल में इस्तेमाल होने के लिए मैदान में उतारे जाते हैं।