कम्हेड़ा में मुशायरे की महफिल में पहुंचे एडवोकेट रविंद्र भाटी गुर्जर, ग्रामीणों से किया संवाद

 

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने शायरों की हौसला अफजाई की, सामाजिक बराबरी, शिक्षा और भाईचारे को बताया समाज की तरक्की का रास्ता

 

रिपोर्ट: मरगूब नवाज

 

मुजफ्फरनगर। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा में बीती रात आयोजित मुशायरे में शायरी के साथ सामाजिक और राजनीतिक चर्चा भी देखने को मिली। कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय महासचिव एवं मीरापुर विधानसभा प्रभारी एडवोकेट रविंद्र भाटी गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। यहां आयोजकों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

 

मुशायरे में अलग-अलग स्थानों से आए शायरों ने अपने कलाम पेश किए। शायरों की प्रस्तुतियों पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। एडवोकेट रविंद्र भाटी गुर्जर ने भी शायरों की प्रस्तुतियों को सराहा और कहा कि साहित्य और शायरी समाज को जोड़ने का काम करते हैं। एक शायर अपनी बात को ऐसे अंदाज में लोगों तक पहुंचाता है, जो सीधे दिल पर असर करती है।

 

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों और युवाओं से मुलाकात कर क्षेत्र के सामाजिक माहौल और लोगों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि समाज में हर व्यक्ति को बराबरी का अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए। किसी भी समाज की असली तरक्की तभी संभव है, जब सभी वर्गों को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।

 

उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ समाज के प्रति भी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। जागरूकता और शिक्षा ही ऐसे माध्यम हैं, जिनसे लोग अपने अधिकारों को समझ सकते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

 

रविंद्र भाटी गुर्जर ने आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि समाज में एकता और सद्भाव बना रहना जरूरी है। आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर लोगों को एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा होना चाहिए।

 

इस मौके पर जगदीश पाल, शाहिद प्रधान तेवड़ा, मुंशी जी, हुसना सद्दाम, डॉक्टर नदीम, फाजिल इकबाल ढांसरी, मुस्तकीम (बिरयानी वाले), नौशाद, शहजाद, कैप्टन मेहरबान, नदीम, शाहरुख, फैजान, जगपाल गुर्जर और अंकुर गुर्जर सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया।

error: Content is protected !!