जाम का झाम, दिल्ली बस स्टैंड पर घंटों परेशान रहे राहगीर

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला। दीपावली के त्योहार पर बाजारों में खरीदारी की धूम के बीच कांधला के दिल्ली बस स्टैंड पर जाम ने लोगों का पसीना छुड़ा दिया। बाजारों में उमड़ी भारी भीड़ और सड़कों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के चलते मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और सड़क पर निकलना लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं रहा।

त्योहार की खरीदारी करने निकले लोगों को जाम के कारण भारी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे। वहीं, पैदल राहगीरों को भी भीड़ के बीच से रास्ता निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। दिल्ली बस स्टैंड पर वाहनों की रफ्तार थमने से आसपास के मार्गों पर भी यातायात प्रभावित होता नजर आया।दीपावली पर बाजारों में भीड़ उमड़ने का अनुमान पहले से था, इसके बावजूद यातायात व्यवस्था को लेकर पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आए। मुख्य मार्ग पर यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिस की सक्रियता को लेकर भी लोगों के बीच सवाल उठे।स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों के दौरान दिल्ली बस स्टैंड और बाजार क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती होनी चाहिए, ताकि लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

error: Content is protected !!