
श्रीरामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर कमेटी की बैठक, 4 सितंबर को होगा ध्वजारोहण
कांधला। श्रीरामलीला कमेटी मंडप पंचवटी रजिस्टर्ड कांधला की एक महत्वपूर्ण बैठक श्रीरामलीला मंडप भवन में आयोजित की गई। बैठक में आगामी श्रीरामलीला मंचन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 4 सितंबर 2026 को श्रीरामलीला का ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके अलावा 6 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक श्रीरामलीला मंचन सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कमेटी पदाधिकारियों ने आयोजन को भव्य, आकर्षक एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा की।
पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीरामलीला का आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। कार्यक्रमों में अधिक से अधिक नगरवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया गया।
बैठक में प्रबंधक लोकेश गोयल, अध्यक्ष श्याम सिंघल, प्रमोद शर्मा, टिल्लू गोयल, सिद्धार्थ जैन, राजीव जैन, राजीव गोयल, नीरज गोयल, अंकुर गुप्ता, राजेंद्र आचार्य, जोनी शर्मा, प्रदीप सिंघल, मेहरू, अंकुश जैन, अमित गर्ग, तरुण अग्रवाल, गौरव गोयल, विक्की जैन, नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
अंत में कमेटी पदाधिकारियों ने नगरवासियों से अपील की कि वे श्रीरामलीला के सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।