भाई बना भाई का दुश्मन! बंटवारे के विवाद में फावड़े से गर्दन पर जानलेवा वार

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला के मोहल्ला मौलालान स्थित तालाब वाले मंदिर के पास घर के बंटवारे का विवाद उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया, जब छोटे भाई ने कथित रूप से अपने बड़े भाई जावेद पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। गर्दन पर हुए वार से जावेद गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

परिजनों के अनुसार, मकान खाली कराने के दबाव को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार को कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में छोटे भाई ने फावड़ा उठाकर बड़े भाई की गर्दन पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कांधला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!