बिजली का बिल जमा करने पहुंचे युवक को पड़ा दौरा, सिर में गंभीर चोट; जिला अस्पताल रेफर

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला। कस्बे के बिजलीघर में बुधवार को बिजली का बिल जमा करने पहुंचे एक युवक को अचानक दौरा पड़ने से अफरा-तफरी मच गई। युवक अचानक जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला मुस्तफाबाद निवासी खालिद बुधवार को बिजलीघर में अपना बिजली का बिल जमा करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक दौरा पड़ गया और वह जमीन पर गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद बिजलीघर परिसर में मौजूद लोगों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के कर्मियों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सरकारी चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक को दौरा पड़ने की पुरानी समस्या है। दौरा आने के कारण वह अचानक गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!