-प्रिंटिंग प्रेस से लाखों की रकम लेकर फरार हुआ कर्मचारी, मुकदमा दर्ज

 

 

* –ग्राहकों से भुगतान वसूलने के बाद काम पर आना किया बंद, रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला।कस्बे में एक प्रिंटिंग प्रेस संचालक के साथ लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।

          👆आरोपी अंकित सैनी 👆

 

कस्बा निवासी विनय कुमार ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी भारत प्रिंटिंग प्रेस के नाम से फर्म संचालित है। आरोप है कि उनकी फर्म पर कर्मचारी के रूप में कार्यरत अंकित सैनी पुत्र संपत सैनी पिछले करीब चार माह से ग्राहकों से भुगतान वसूलने और अन्य कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रहा था।पीड़ित का आरोप है कि अंकित सैनी ने ग्राहकों से करीब 2 लाख रुपये की राशि वसूल ली, लेकिन वह रकम फर्म में जमा नहीं कराई। कुछ समय बाद आरोपी ने दुकान पर आना भी बंद कर दिया। परिजनों के बीच बातचीत होने पर उसने दोबारा काम शुरू किया, लेकिन फिर ग्राहकों से भुगतान लेकर गायब हो गया।विनय कुमार का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी, उसकी बहन और जीजा समेत अन्य परिजनों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, रुपये मांगने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोपी ने खुद को गायब कर पीड़ित पर अपहरण का षड्यंत्र रच कर उसे झूठे मुकदमे में फसाने का प्रयास किया।

पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा मामले की गहन जांच के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

———–

error: Content is protected !!