IMG-20230826-WA0017

तालाब में मछलियां बचाने के लिए डाली दवाई

कैराना। देवी मंदिर तालाब में मछलियों को मरने से बचाने के लिए श्रद्धालुओं द्वारा दवाई डाली गई है।

तालाब में आक्सीजन की कमी होने से कई बार सैकड़ों मछलियां मर गई है। मछलियों को मरने के बाद श्रद्धालुओं में रोष फैल जाता है। अक्सर कई बार घटना होने के बाद श्रद्धालुओं द्वारा मछलियों के मरने के कारणों को ज्ञात किया गया। चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि दूषित पानी होने के कारण ऑक्सीजन की कमी हो जाती है जिस कारण मछलियां मृत हो सकती है। शनिवार को समाजसेवी मोहन लाल आर्य व एडवोकेट रवि वालिया द्वारा दवाई डाली गई।

error: Content is protected !!