IMG-20220724-WA0269

सहारनपुर न्यूज:- जनपद सहारनपुर के जिलाधिकारी ने कहा “भोले बोल बम ” वहीं बाजू में खड़े पुलिस कप्तान विपिन टाडा एवं कांवड़ियों ने भी कहां “बम बम”

आज जनपद सहारनपुर में पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन की एक ऐसी छवि दिखाई दी जिसकी चारों और सराहना हो रही है। कांवड़ियों की सेवा में जनपद सहारनपुर शहर की जनता उनके दर्शन एवं उनकी सेवा करने के लिए कई दिनों से लगी हुई है जिसमें कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और न ही कोई समस्या हो।  खान-पान ठहरने-रूकने कि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही। जिले के सब अधिकारी कर्मचारी कांवड़ यात्रा के लिए तत्पर तैयार रहें हैं। घंटाघर से देहरादून चौक, जेल‌ चुंगी, ट्रांसपोर्ट नगर आदि हर जगह डीजे की धुन, हर हर शंभु की धुन और सबके मुंह पर बोल बम बम बम का जयकारा ही रहा । यातायात को भी प्रबल रूप से व्यवस्थित किया गया है। जिसमें आम जन एवं कांवड़ियों में किसी को भी कोई समस्या देखने को नहीं मिली ‌।

error: Content is protected !!