FB_IMG_1673031080413

 

सहारनपुर न्यूज:- जनपद सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित मैडीग्राम सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में “स्वस्थ शरीर ही खुशहाल जीवन का आधार” (संस्था) के सदस्य एवं उनके परिवार के सदस्य हेतु चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज एवं मैडीग्राम सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वधान में तीन दिवसीय हार्ट हैल्थ चैकअप एवं परामर्श कैंप का उद्घाटन डॉक्टर अजय सिंह जी, एम.डी. मेडिसिन एवं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया

इस हैल्थ चेकअप कैंप में हार्ट से संबंधित सभी टेस्ट किए गए जिसमें मुख्य रुप से :-

1. ब्लड शुगर
2. लिपिड प्रोफाइल
3. सीबीसी
4. टीएमटी
5. ईसीजी
6. ईको
इत्यादि की जांच की गई।

अध्यक्ष श्री रविंद्र मिगलानी जी ने कहा कि संस्था के छोटे से निवेदन पर एवं उपरोक्त जांचों में विशेष छूट कर डॉक्टर अजय सिंह जी का इस कैंप को किए जाने में पूर्ण सहयोग रहा। संस्था उनका धन्यवाद करती है।

डॉक्टर अजय सिंह जी एम.डी. मेडिसिन ने कहा कि चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज द्वारा उद्योगों से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के साथ-साथ अपने सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति इतनी सचेत है जिसके लिए श्री रविंद्र मिगलानी जी एवं उनकी टीम को को साधुवाद। संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य सराहनीय है।


हैल्थ चैकअप कैंप में आज प्रथम दिन संस्था के कई सदस्यों ने अपनी जांच कराई। यह कैंप 3 दिन चलेगा जिसका समापन दिनांक 8 जनवरी 2023 दिन रविवार को होगा।
कार्यक्रम के कन्वीनर श्री अमित चौधरी जी एवं को-कन्वीनर श्री सुनील सूरी जी है।

कार्यक्रम में महासचिव मैं स्वयं, कोषाध्यक्ष श्री घनश्याम माहेश्वरी जी, उपाध्यक्ष श्री अमर गुप्ता जी, श्री संजय कपूर जी, श्री संजय गुप्ता जी, सचिव श्री रवि टंडन जी, श्री सुनील कुमार अरोड़ा जी, सरदार मनमोहन सिंह जी श्री प्रतीक मिगलानी जी श्री उदित चोपड़ा जी, श्री श्रवण गोयल जी, श्रीमती संगीता गोयल जी एवं श्री शिवम कालरा जी आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!