बस में सफर कर रहे युवक को बीच रास्ते घेरा, नीचे उतारकर जमकर पीटा

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला। कस्बे के बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली जा रहे एक युवक को बस से नीचे उतारकर चार युवकों ने घेर लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने युवक पर लात-घूंसों के साथ बेल्टों से भी हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। अचानक हुई मारपीट से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।गांव मतनावली निवासी अशोक कुमार बस में सवार होकर किसी काम से दिल्ली जा रहा था। बताया गया कि जैसे ही बस कांधला स्थित बस स्टैंड पर पहुंची, तभी उसके ही गांव के चार युवक वहां पहुंच गए। आरोप है कि चारों युवकों ने अशोक को जबरन बस से नीचे उतार लिया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने लात-घूंसों और बेल्टों से युवक को जमकर पीटा, जिसमें वह घायल हो गया।बस स्टैंड पर अचानक हुई इस घटना से यात्रियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मारपीट के दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। घटना के बाद पीड़ित अशोक कुमार ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराया और थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!