सड़क बन रही है और अध्यक्ष खुद खड़े हैं! नजमूल इस्लाम की कार्यशैली चर्चा में

 

 

* सड़क पर माल पड़ते ही मौके पर पहुंच रहे पालिका अध्यक्ष, निर्माण कार्य को अपनी आंखों के सामने देख रहे नजमूल इस्लाम

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला में इन दिनों सड़कों पर विकास का काम जोर पकड़ता दिखाई दे रहा है। नगरपालिका की ओर से कस्बे के अलग-अलग हिस्सों में लगातार सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लेकिन सड़क निर्माण के साथ-साथ एक और तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है—नगरपालिका अध्यक्ष नजमूल इस्लाम खुद सड़क पर खड़े होकर निर्माण कार्य की निगरानी करते नजर आ रहे हैं।आमतौर पर निर्माण कार्यों की निगरानी कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों के जिम्मे होती है, लेकिन कांधला में सड़क का काम शुरू होते ही नगरपालिका अध्यक्ष खुद मौके पर पहुंच रहे हैं। सड़क पर डाले जा रहे निर्माण माल से लेकर काम की स्थिति तक का जायजा लेते हुए नजमूल इस्लाम कर्मचारियों से जानकारी लेते दिखाई देते हैं।नजमूल इस्लाम की मौके पर मौजूदगी को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। समर्थकों का कहना है कि विकास कार्यों की असली तस्वीर दफ्तर में बैठकर नहीं, बल्कि उसी जगह जाकर दिखाई देती है जहां काम हो रहा हो। उनका कहना है कि नजमूल इस्लाम सड़क निर्माण के दौरान खुद मौजूद रहकर यह देखने का प्रयास कर रहे हैं कि काम किस तरह आगे बढ़ रहा है और सड़क पर किस प्रकार का निर्माण माल डाला जा रहा है।कस्बे में सड़क निर्माण के दौरान नजमूल इस्लाम की मौजूदगी अब चर्चा का विषय बनती जा रही है। सड़क पर निर्माण सामग्री पहुंचते ही मौके पर पहुंचकर काम देखना और कर्मचारियों से जानकारी लेना उनकी सक्रियता को सामने ला रहा है।समर्थकों की जुबान पर इन दिनों एक ही बात है“काम सड़क पर होगा तो अध्यक्ष भी सड़क पर ही नजर आएंगे।” लगातार सड़क निर्माण कार्य होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत की उम्मीद है। जिन क्षेत्रों में सड़क निर्माण की जरूरत महसूस की जा रही थी, वहां काम होने से लोगों की निगाहें भी अब निर्माण की गुणवत्ता और काम पूरा होने पर टिकी हैं।वहीं, नजमूल इस्लाम की ओर से मौके पर खड़े होकर निर्माण कार्य देखे जाने को उनके समर्थक जमीनी निगरानी और सक्रिय कार्यशैली से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल तस्वीर साफ है सड़क बन रही है और अध्यक्ष खुद सड़क पर खड़े हैं नगरपालिका अध्यक्ष नजमूल इस्लाम की यह तस्वीर इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वह निर्माण कार्य को केवल दूर से देखने के बजाय मौके पर मौजूद रहकर काम की स्थिति का जायजा लेते दिखाई दे रहे हैं। सड़क निर्माण के बीच अब समर्थकों की ओर से यही बात कही जा रही है“अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर आदेश देना अलग बात है, लेकिन विकास के काम के बीच सड़क पर खड़े होकर निगरानी करना अलग अंदाज है।”फिलहाल कांधला में सड़क निर्माण का काम जारी है और नजमूल इस्लाम की मौके पर मौजूदगी ने विकास कार्यों की तस्वीर को और सुर्खियों में ला दिया है।

error: Content is protected !!