आशा कार्यकर्ताओं का ऑनलाइन प्रशिक्षण, एएए बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई चर्चा

 

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर में शुक्रवार, 13 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ताओं, आशा संगिनी, एएनएम और सीएचओ के लिए कैप्सूल कोर्स का ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसके साथ ही एएए (आशा, आंगनवाड़ी और एएनएम) बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और विभागीय योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर चर्चा हुई।प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों और जिम्मेदारियों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने, ऑनलाइन डेटा दर्ज करने तथा अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यों को बेहतर तरीके से संपन्न करने के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक श्री तौहीद, श्री शैलेंद्र (DHCH), सीएचओ आकिब, एएनएम पूनम सहित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

error: Content is protected !!