दिव्यांगों ने जिला अस्पताल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का सम्मान कर 125 वा दिव्यांग सेवा शिविर का आयोजन किया—-शामली जनपद दिनांक 19-12-2022 दिन सोमवार को जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 एनजीओ शामली उत्तरप्रदेश द्वारा जिला अस्पताल नहर पटरी शामली में दिव्यांगों की सेवा सहयोग दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने हेतु 125 वे दिव्यांग सेवा शिविर का आयोजन किया। जिला टीम कार्यकर्ताओ ने दिव्यांगों की भरपूर सेवा कैम्प लगाकर की। मुख्य अतिथि विनोद बंसल समाजसेवी झिंझाना शाखा नगर अध्यक्ष का कैम्प प्रभारी विजय कुमार सरोहा ने भव्य स्वागत अभिनदंन किया। आज दिव्यांगों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अंजू मेधा का पटका भेंट कर सम्मान नवनियुक्ति पर किया। जनपद के दिव्यांग भाई बहन बच्चो ने कैम्प में फॉर्म भरवाकर आसानी से अपने दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाये। कैम्प की व्यवस्था में सेवा कार्य मे जिलाध्यक्ष विकास कौशिक का भी योगदान रहा। प्रत्येक सोमवार को जिला अस्पताल में सोसायटी कैम्प आयोजित कर रही है। वर्ष में 48 कैंपो का आयोजन संस्था निरतंर कर रही है। सेवा कार्यो के बल पर सोसायटी जनपद में प्रथम पायदान पर है। कैम्प में टीम जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार सरोहा, जिलाध्यक्ष विकास कौशिक, झिंझाना नगर अध्यक्ष विनोद बंसल ने सेवा संकल्प पूर्ण कर कर्तव्यपालन किया। संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर मित्तल पूरे सप्ताह दिव्यांगों से मुलाकात करते है। जिनके आज तक दिव्यांग प्रमाणपत्र नही बने हुए है उन पर फोकस सेवा की जा रही है।