घर में अकेले थे दो मासूम, मां पर कथित प्रेमी के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप!

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला पति घर से किसी काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था और घर में उसके दो मासूम बच्चे मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी अपने कथित प्रेमी के साथ घर पहुंच गई। इसके बाद दोनों ने मिलकर घर में मौजूद बच्चों के साथ मारपीट कर दी। बच्चों के साथ हुई कथित मारपीट की जानकारी मिलते ही पिता के होश उड़ गए। पीड़ित ने कांधला थाने पहुंचकर पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामला गांव किवाना का है।

गांव किवाना निवासी तैय्यब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी के एक व्यक्ति के साथ कथित प्रेम संबंध हैं। पीड़ित का आरोप है कि वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान घर पर उसके दोनों बच्चे अली और हसन मौजूद थे। आरोप है कि तभी उसकी पत्नी अपने कथित प्रेमी के साथ घर पहुंची और दोनों ने बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बच्चों के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी मिलने पर परिवार में हड़कंप मच गया।

तैय्यब का आरोप है कि उसकी पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने उसके बच्चों के साथ मारपीट कर उनके साथ गलत व्यवहार किया। घटना से आहत होकर वह सीधे कांधला थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पीड़ित ने तहरीर देकर दोनों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

दो बच्चों के साथ मारपीट के आरोपों से जुड़े इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!